मुलाना: गोला गांव में घुसा मारकण्डा नदी का पानी, पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश से नदी उफान पर
Mulana, Ambala | Aug 1, 2024 थाना मुलाना क्षेत्र के गांव गोला में मारकंडा नदी के उफान पर बहाने से गांव में नदी का पानी घुस गया। जिस वजह से गांव वासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव वासियों का कहना है कि पशुओं का चारा भी पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। वहीं दूसरी ओर गांव में बीती रात से ही बिजली की बत्ती भी गुल है।