मुलाना: डेरा सिरसगढ़ में शीश नवाने के लिए पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Mulana, Ambala | Jul 31, 2024 थाना मुलाना क्षेत्र के गांव सिरसगढ़ स्थित डेरा श्री गुरु रविदास में शीश नवाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ जिला अध्यक्ष समेत हरियाणा के परिवहन मंत्री एवं अंबाला के विधायक असीम गोयल भी मौजूद रहे। नेताओं ने इस दौरान संत निरंजन दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।