मुलाना: नेशनल हाइवे 344 स्थित गांव दोसड़का के पास रोड पर बना गहरा गड्ढा, राहगीरों के लिए बना मुसीबत
Mulana, Ambala | Aug 4, 2024 नेशनल हाईवे 344 स्थित गांव दोसड़का के पास रोड के बीचों बीच गहरा गड्ढा बन गया है। जो हादसों को न्योता दे रहा है।दुकानदारों का कहना है कि वह डिपार्टमेंट को कई बार इसे ठीक करने की गुहार लगा चुके हैं।लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं राहगीरों का कहना है कि उनसे 10 किलोमीटर की दूरीपरभारी भरकम टोल तो वसूल किया जा रहा है।लेकिन सुविधा उस स्तर की नहीं मिल रही।