मुलाना: थाना मुलाना में दर्ज एक्टिवा में आग लगाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी किया गया गिरफ्तार
Mulana, Ambala | Aug 16, 2024 4 अगस्त 2024 को मुलाना में एक्टिवा में आग लगाने और मना करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक कुमार निवासी नीम वाला मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया। जिसे अदालत से बेल भी मिल गई है। इस मामले में आरोपी के पड़ोस में रहने वाली महिला ने इस घटना के बारे में 4 अगस्त को शिकायत दर्ज करवाई थी।