डुमरा: सीतामढ़ी में भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी ज़ोरों पर, जिलास्तरीय बैठक में बनी रणनीति
सीतामढ़ी:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 6 से 12 अप्रैल तक मनाए जाने वाले भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।