दतिया नगर: भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सेंवढ़ा चुंगी स्थित निवास पर संवेदना व्यक्त की
मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार सुबह 11 बजे स्वर्गीय भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। कुछ दिन पहले दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। डॉ. मिश्रा ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।