सेन्हा: सेन्हा में शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, 115 बूथों पर नौनिहालों को पिलाई जा रही जीवनरक्षक खुराक।
सेन्हा प्रखंड में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सुबह लगभग 11:30 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीत आनंद ने नवजात बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।