सामरी कुसमी: रायपुर में आयोजित सामाजिक बैठक में बलरामपुर जिले के मुद्दों पर हुई चर्चा
कुसमी सामरी, रविवार छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर के नेतृत्व में बलरामपुर जिले के समाज पदाधिकारियों ने रायपुर स्थित वृंदावन मीटिंग हॉल, सिविल लाइन में आयोजित प्रदेश स्तरीय सामाजिक बैठक में भाग लिया। बैठक में सामाजिक हित, संगठन की मजबूती तथा समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।