पटना ग्रामीण: गांधी मैदान के गेट नंबर 1 के पास सड़क पर कार पार्क करने से लगा भीषण जाम, अज्ञात व्यक्ति ने की कार पार्किंग
गांधी मैदान के गेट नंबर 1 के पास शनिवार शाम करीब 5:00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने बीच सड़क पर ही कार की पार्किंग कर दी और चालक खुद वहां से नदारत रहा। जिसकी वजह से गांधी मैदान इलाके में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि करीब आधे घंटे से वो लोग जाम में फंसे हुए हैं।