पटना ग्रामीण: ऑपरेशन सिंदूर और सेना के समर्थन में बिहार कांग्रेस ने गांधी मूर्ति से कारगिल चौक तक निकाली तिरंगा यात्रा
बिहार कांग्रेस ने भारतीय सैनिकों की वीरता को नमन करते हुए गांधी मैदान के गांधी मूर्ति से कारगिल चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली।दोपहर 3:00 बजे इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने साथ चलकर एकता का संदेश दिया। यात्रा में सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को सम्मानित किया गया। इस यात्रा में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल मौजूद थे।