पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र में एस ड्राइव के दौरान चोरी के 6 वाहन बरामद, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर चलाए गए एस ड्राइव अभियान के तहत 9 मई को चोरी के 6 वाहनों को बरामद किया गया है। शनिवार शाम 4:28 बजे मामले की जानकारी पटना सिटी sdpo2 गौरव कुमार ने दी है। गौरव कुमार ने बताया कि चोरी के वाहनों के सत्यापन और बरामदगी के लिए विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है और इसी के दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है।