कांके: रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में मादक पदार्थों पर रोकथाम को लेकर कार्यशाला का आयोजन
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2024 रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में मादक पदार्थों पर रोकथाम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मादक पदार्थों पर रोक के लिए आवश्यक जानकारी और जन सहभागिता पर जोर दिया गया।