कांके: रांची स्थित राजभवन के पास नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस ने दिया एक दिवसीय धरना
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2024 नीट परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा रांची स्थित राजभवन के पास एक दिवसीय धरना दिया गया है। रांची स्थित राजभवन के पास धरना दे रहे प्रदेश युवा कांग्रेस का कहना है कि जिस तरीके से नीट के परीक्षा परिणाम में धांधली हुई है इसकी जांच कराई जाए और दोषियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए।