कांके: धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक ने सीएम से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2024 धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम चम्पाई सोरेन से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो और कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड में जाति आधारित जनगणना कराए जाने के प्रस्ताव पर सीएम चम्पाई सोरेन को बधाई दी तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।