कांके: मोरहाबादी मैदान में प्रेस कांफ्रेंस कर सहायक पुलिसकर्मियों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर आंदोलन की दी चेतावनी
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2024 झारखंड के सहायक पुलिसकर्मी स्थायीकरण की मांग को लेकर आंदोलन के मूड में नजर आ रहे हैं। मोरहाबादी मैदान में प्रेस कांफ्रेंस कर सहायक पुलिसकर्मियों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री आवास में ताला जड़ देंगे। उनका कहना है कि हमें मात्र 10 हज़ार रुपए वेतनमान पर रखा गया है और 24 घंटे ड्यूटी ली जाती है।