बांका: वारसावाद पंचायत में जोगरिया पोखर भरकर खेल मैदान बनाने का विरोध, किसानों ने प्रदर्शन किया
Banka, Banka | Dec 22, 2024 वारसावाद पंचायत के जोगरिया पोखर भरकर खेल मैदान बनाते देख गांव के किसान आक्रोशित हो गए। जहां रोक लगाने की मांग को लेकर एक जूट होकर जमकर प्रदर्शन किया। रविवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे किसान कुमुद चौधरी अनिल चौधरी आदि ने बताया कि जोगरिया पोखर से गांव के किसानों की खेतों की सिंचाई होती है। पोखर को भरकर खेल मैदान निर्माण से उन लोगों की भूमि बंजर हो जाएगी।