बांका: कमड्डी गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा, आकर्षण का केंद्र बनी
Banka, Banka | Dec 22, 2024 कमड्डी गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें गांव की 251 कुमारी कन्या और महिलाओं ने भाग लिया। रविवार की दोपहर बाद करीब 12:30 बजे ग्रामीण प्रभाष कुमार ने बताया की समस्त ग्रामीण के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक के तौर पर वृंदावन से आए श्रेयशी पांडे श्रीमद्भागवत कथा कहेंगे।