बांका: जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बांका में प्रेस वार्ता की, कहा- 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
Banka, Banka | Dec 22, 2024 जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन भारती रविवार की शाम करीब 3 बजे आजाद चौक के समीप एक भवन में प्रेस वार्ता किया। प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बांका में यह मेरी यात्रा है। यात्रा के दौरान देखा गया कि यहां के कार्यकर्ताओं में जनसुराज पार्टी के प्रति काफी उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।