सागर नगर: डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में एबीवीपी और छात्रों का प्रदर्शन, बस सेवा एक महीने से बंद होने की वजह बताई
डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार को दोपहर 2 बजे एबीवीपी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर जमकर प्रदर्शन किया। वे मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन पहुंचे। जहां मुख्य गेट बंद कर दिया गया। नारेबाजी करते हुए विद्यार्थी मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर घुस गए। उन्होंने में गैलरी में बैठकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी