बडोनी: ग्राम कुरथरा में कुत्ते को लेकर विवाद: युवक ने दी धमकी, घर पहुंचकर की फायरिंग व मारपीट, वीडियो वायरल
Badoni, Datia | Apr 11, 2026 दतिया जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरथरा में एक युवक द्वारा फायरिंग और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस पूरी वारदात का वीडियो शनिवार सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरथरा निवासी हरिसिंह पुत्र सुघर सिंह उम्र 55 वर्ष ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात का यह मामला है।