संग्रामपुर: संग्रामपुर बाजार की मुख्य सड़क जलजमाव से बनी तालाब, बाइक सवार घायल
नगर पंचायत संग्रामपुर में हल्की बारिश के बाद जलजमाव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मंगलवार शाम करीब तीन बजे हुई बारिश के बाद एसबीआई बैंक के समीप मुख्य सड़क पर पानी जमा हो गया, जिससे सड़क तालाब में तब्दील हो गई। जलजमाव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।