कौंच: कोंच नगर पालिका सभागार में एसडीएम-सीओ ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें, 15 शिकायतें हुईं दर्ज
Konch, Jalaun | Jul 5, 2025 कोंच नगर पालिका सभागार में शनिवार सुबह 11 बजे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, आयोजित हुए इस संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ज्योति सिंह की अध्यक्षता सीओ परमेश्वर प्रसाद की मौजूदगी में तमाम फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, इस दौरान 15 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।