करेरा: बैसोराकला ग्राम के सिद्धेश्वर मंदिर में नवकुंडी महायज्ञ, भव्य कलश यात्रा से हुई शुरुआत
करैरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैसोराकला में सिद्धेश्वर मंदिर पर नवकुंडी महायज्ञ की शुक्रवार की शाम 4 बजे कलश यात्रा निकाली गई यह कलश यात्रा माता के मंदिर से शुरू हुई जो पूरे ग्राम की परिक्रमा करते हुए महायज्ञ स्थल सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची,महायज्ञ का पहला दिन था बडे ही धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंदिर पर पहुंची ।