पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर में BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने पूछा,तेजस्वी यादव जिस विभाग के खुद मंत्री थे उस पर चर्चा क्यों नहीं कर रहे हैं
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने भाषण के दौरान शिक्षकों को दिए गए नौकरी को लेकर राजद को क्रेडिट दिया है। जिसे लेकर बुधवार को राजवंशी नगर में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने यह सवाल उठाया है कि तेजस्वी यादव लगातार शिक्षा विभाग की बात कर रहे हैं लेकिन तेजस्वी यादव जिस विभाग के खुद मंत्री थे उस पर चर्चा क्यों नहीं कर रहे हैं।