पटना ग्रामीण: नीतीश BJP के साथ नहीं आते तो तेजस्वी धकिया के हटाते : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार की देर शाम पटना से दिल्ली रवाना हो गए। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात है कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ आ गए नहीं तो आने वाले दिनों में तेजस्वी मुख्यमंत्री होते और नीतीश कुमार को धकिया करके हटा देते। तेजस्वी यादव के सीएम बनने के बाद बिहार में सुपर जंगलराज होता।