पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच दिवसीय इंग्लैंड दौरे पर पटना से दिल्ली के लिए हुए रवाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पांच दिवसीय विदेश दौरे के लिए पटना से दिल्ली रवाना हुए। 7 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार, 7 से 12 मार्च तक इंग्लैंड दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इंग्लैंड की सबसे बड़ी साइंस सिटी का भ्रमण भी करेंगे और उसकी टेक्नोलॉजी के बारे में जानेंगे।