पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर में जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा,राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दूसरे को कह रहे हैं कि वह बीमार है
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीमार हैं। वहीं अब इसे लेकर राजवंशी नगर में बुधवार को जदयू नेता अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव खुद ही किडनी ट्रांसप्लांट करके आए हैं और वह दूसरे को कह रहे हैं कि वह बीमार है।