पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा-चिराग पासवान, कुशवाहा और जीतन राम मांझी सब NDA के पार्टनर हैं
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को राजवंशी नगर में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा नहीं करने के सवाल पर अपना बयान दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि चिराग पासवान, कुशवाहा और जीतन राम मांझी सब एनडीए के पार्टनर हैं।