डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 23 अभियुक्त गिरफ्तार, 81 लीटर देसी शराब बरामद
सीतामढ़ी जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने शराब से जुड़े मामलों में 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।