उरई: जालौन कोतवाली क्षेत्र के किन्नर ग्रुप ने दूसरे ग्रुप पर घर में घुसकर लूट और कब्जा करने का आरोप लगाया, SP से की शिकायत
Orai, Jalaun | Apr 3, 2026 शुक्रवार की दोपहर 1:00 उरई के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर किन्नर ग्रुप ने बताया कि दूसरे ग्रुप के लोगों ने घर में कब्जा किया और सोने चांदी के जेवर सहित नगद रुपए चोरी कर लिए साथ ही उनके घर पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते पीड़ित लोगों ने मामले की शिकायत की है।