मुंगेर: शहीद स्मारक के पास दस सूत्री मांगों को लेकर चार चक्का वाहन चालकों का धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Munger, Munger | Mar 9, 2026 मुंगेर में चार चक्का वाहनों के चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ड्राइवर एसोसिएशन बिहार के बैनर तले सोमवार दोपहर एक दिवसीय धरना दिया। धरना कार्यक्रम किला परिसर स्थित शहीद स्मारक के पास आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वाहन चालक शामिल हुए। धरना के उपरांत ड्राइवर एसोसिएशन के पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी निखिल धनराज से मुलाकात कर अपनी दस सूत्