खारवी पंप हाउस से कालधा तालाब में पानी छोड़ने के प्रगतिरत कार्य और कांझर-सिराली जाने वाली मेन लाइन को जोड़ने वाले काम को देखा। खेतों मे आउटलेट वाली लाइन का काम 15 मई तक करने के निर्देश दिए गए। दौड़वा पंप हाउस के निरीक्षण के दौरान किसानों ने खेतों में शीघ्र ही पानी की मांग की। विधायक ने पूर्व के मुकाबले काम में तेजी देख संतोष व्यक्त किया।