रफीगंज: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर RBR मैदान में होगा भव्य योग महोत्सव, अधिकाधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को रफीगंज के आरबीआर (RBR) खेल मैदान परिसर में प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि आरोग्य केंद्र, रफीगंज एवं योग साधकों के सहयोग से किया जा रहा है। इस संबंध में मुखिया संजय कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है।