बंजरिया: पंचरुखा मध्य पंचायत के गोबरी में कृषि योग्य बंदोबस्त भूमि से मिट्टी काटने को लेकर ग्रामीणों में रोष
बंजरिया के पंचरुखा मध्य पंचायत के गोबरी गांव में बंदोबस्त कृषि योग्य भूमि से मिट्टी काटने पर ग्रामीणों में रोष। ग्रामीणों ने रविवार बैठक कर सोमवार सीओ से लिखित शिकायत करने का निर्णय लिया है। बताया कि पिछले 50 वर्ष पूर्व सरकार द्वारा कृषि योग्य भूमि दिया गया है। जिसमे ग्रामीण खेती करतें हैं। लेकिन कुछ लोगो के द्वारा 8 से 10 फीट गहरा मिट्टी काटा जा रहा है।