हमीरपुर: हमीरपुर एआरएम ने महोबा बस डिपो के चालक व परिचालक पर मुकदमा दर्ज कराया
सोमवार की रात इंगोहटा के पास हुई छापेमारी के बाद एआरएम ने महोबा डिपो के चालक व परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बिना टिकट यात्रियों को लेकर महोबा से लखनऊ के लिए जा रही परिवहन निगम की बस को प्रवर्तन दल ने पकड़ा था। जिसमें 14 यात्रियों के बिना टिकट मिलने पर टीम ने परिचालक पर जुर्माना किया तो वहीं एआरएम ने चालक एवं परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।