हमीरपुर: मुख्यालय के पुलिस लाइन कॉलोनी में फैला करंट कांस्टेबल और उसकी पत्नी हुई बेहोश,जिलास्पताल में भर्ती कराया
मुख्यालय के पुलिस लाइन कॉलोनी के क्वार्टर में करंट उतरने से यूपी 112 पुलिस कार्यालय में तैनात कांस्टेबल और उसकी पत्नी बेहोश हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉलोनी में रहने वाले अन्य लोगों ने भी झटके महसूस किए, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस कॉलोनी में बिजली करंट फैल गया।