हमीरपुर: ओडिशा से अगवा भाई और बहन मझगवां थाना क्षेत्र के सरगांव गांव से हुए बरामद
ओडिशा से पांच दिन पहले अगवा मासूम भाई-बहन को पुलिस ने हमीरपुर से बरामद कर लिया। फिरौती के चक्कर में दोनों को उठाया गया था। आरोपी यहां पर दोनों को अपने जीजा के घर पर रखे था उसी जीजा की मदद से पुलिस बच्चों तक पहुंची। एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि 18 जुलाई को ओडिशा के गंजम जिले से 10 वर्षीय बच्ची और उसके छह वर्षीय भाई का फिरौती के चक्कर में अपहरण किया गया था।