हमीरपुर: हमीरपुर में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड व पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा द्वारा मंगलवार की परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में साप्ताहिक मंगलवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण कर अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया। शारीरिक व मानसिक रुप से फिट व स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन आरओ का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।