कानपुर: गुजैनी थाना क्षेत्र में खेल-खेल में मासूम बच्ची के गले में लगा फंदा, मौके पर हुई मौत
गुजैनी थाना क्षेत्र में खेल-खेल में एक मासूम बच्ची के गले में अंगोछे से फंदा लग गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गुजैनी थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले महेश कुमार की बड़ी बेटी 9 वर्षीय सोनाक्षी की खेल खेल में मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुंची एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया की कुछ भी संदिग्ध नहीं है खेल-खेल में ही मृत्यु हुई है।