बीना: खिमलासा के सदरपुर थाना में पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई कर एक आरोपी को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Sep 28, 2026 बंडा में हुई जहरीली शराब से मौतों के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और लगातार पुलिस के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वही खिमलासा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सदरपुर थाना में पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।