भभुआ: तराव गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए
Bhabua, Kaimur | Jan 8, 2026 तराव गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जो यह घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक घायल युवक तराव गांव निवासी जालंधर बिंद का पुत्र विशाल कुमार तथा श्यामसुंदर बिंद का पुत्र संदीप कुमार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक पुआल की कुटी ट्रैक्टर ट्राली से उतारकर घर को वापस लौट रहे थे।