आंवला: आंवला में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया
आंवला में पुलिस ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार दोपहर दो बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। आंवला पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कस्बे के मोहल्ला बजरिया निवासी मोहम्मद ताज के रूप में हुई है।