रसूलाबाद: रसूलाबाद में पुलिस के सख्त पहरे के बीच शुरू हुई दूसरे दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल रहा तैनात
रविवार को रसूलाबाद कस्बे के आरपीएस इंटर कॉलेज में दूसरे दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई।परीक्षा केंद्र पर जैमर की व्यवस्था के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पल पल की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्र पर एसडीएम नीलिमा यादव व सीओ देवेंद्र सिंह निरन्तर निरीक्षण कर रहे है।