रसूलाबाद: रसूलाबाद कस्बे के आरपीएस इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा हुई संपन्न
शनिवार को रसूलाबाद कस्बे के आरपीएस इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न हुई ।परीक्षा केंद्र पर जैमर की व्यवस्था के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।सुबह पाली में7तो वही दूसरी पाली में 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।पल पल की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्र पर एसडीएम नीलिमा यादव व सीओ देवेंद्र सिंह निरन्तर निरीक्षण करते देखे गए।