रसूलाबाद: ककराही गांव में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ककराही गांव में कमरे का दरवाजा बंद कर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ककराही गांव निवासी शिवसिंह संखवार ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।