बिलासपुर: प्रेमिका ने प्रेमी को घोटकर मौत के घाट उतार दिया, दो साल से चल रहा था प्रेम संबंध, शराब के नशे में हुआ था विवाद
दो साल का प्रेम संबंध, शराब के नशे में विवाद और गला घोंटकर हत्या; 24 घंटे में खुला अंधे कत्ल का राज, शुक्रवार को सीपत पुलिस ने महज 24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास (30) को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि मृतक चंद्रप्रकाश पटेल और आरोपी के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। उस दिन वो मिलने गई थी।