महोबा: महोबा जिला पुरुष अस्पताल का निरीक्षण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग लखनऊ के संयुक्त निदेशक ने किया
Mahoba, Mahoba | Apr 14, 2026 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग लखनऊ के संयुक्त निदेशक प्रशासन डॉ. सुरेन्द्र कुमार ध्रुव ने जिला पुरुष अस्पताल महोबा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी, ऑक्सीजन प्लांट, सीटी स्कैन सेंटर, डायलिसिस सेंटर और पैथोलॉजी लैब का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में रोशनी कम मिलने और एसी बंद होने पर नाराजगी जताई गई।