सतबरवा: महिला आरक्षण व परिसीमन के मसले पर संसद का विशेष सत्र चुनावी लाभ का संघी षडयंत्र: झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने गुरुवार दोपहर एक बजे प्रेस बयान जारी कर कहा है कि महिला आरक्षण व लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के मसले पर पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु विधान चुनाव के मतदान के पहले मोदी सरकार द्वारा संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र आयोजित करना चुनावी लाभ की सोच है।