सिरसागंज: थाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
थाना सिरसागंज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हैबतपुर रोड स्थित एक प्लॉट की बाउंड्री के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को दबोच लिया।