जमुई: DM के जनता दरबार में जिलेभर से पहुंचे फरियादियों ने लगाई गुहार, कई मामलों का ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादन
Jamui, Jamui | Jul 13, 2026 DM द्वारा कार्यालय कक्ष में 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। DM ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए त्वरित पहल कर आवश्यक निर्देश दिए। उक्त जानकारी सोमवार की शाम 4:30 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।